28 नवंबर को पेपर लीक के चलते स्थगित गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता का एक फिर से आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। बता दें, UPTET शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 आयोजित की जानी है। जिसकी पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:00 से 12:30 रखा गया है। ये प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। वही दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 से 5:00 रखा गया है। ये परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।
UPTET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कैसे करें
- उमीदवार सबसे पहले वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर U.P. Teacher Eligibility Test (UPTET) के लिंक को ढूंढे और क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जाएगा। जिसमें एप्पलीकेशन नंबर, यूजर नेम, आईडी पासवर्ड दर्ज करें।
- सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर UPTET admit card 2022 खुल जाएगा। जिसे आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट जरूर करा लें।
0 Comments