अब ऑनलाइन मूवी और वेब सीरीज पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक नया प्लेटफॉर्म आया है। इसे OTTplay Premium कहा जाता है, जिसे हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर आपको 12 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं एक साथ ऑफर की जा रही हैं।
जिनमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Sun NXT, ShemarooMe, Curiosity Stream, ShortsTV और DocuBay जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं के अलावा, आपको चार अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, हॉलमार्क मूवीज़ नाउ, डस्ट, फ्यूज + और टेस्टेड + भी पेश किए जाते हैं। ये अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अब तक भारत में उपलब्ध नहीं थे। बता दें, इन बण्डल को आप अपनी भाषा के आधार पर चुन सकतें है।
0 Comments