Moto G42 Price and Features
Moto G42 Price and Features : Motorola ने Motorola Moto G42 और Moto G62 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा फोन को ब्राजील में लॉन्च किया गया था। इन दोनों फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कलर ऑप्शन की जानकारी जरूर सामने आई है। Moto G42 की बात करें तो इसे ब्लू और रोज कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Moto G62 को ग्रेफाइट और ग्रीन रंग में खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानें मोटो जी42 में कौन-कौन से फीचर्स हैं।
Moto G42 Price and Features
Moto G42 में 6.4 इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2400 है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है।
Post a Comment