Weather on 25 july 2022
Weather on 25 july 2022 - पूरे देश में मौसम लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, आईएमडी ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, 24 से 27 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी बारिश की चेतावनी दी है।
Post a Comment